दिल्ली में कब सुधरेंगे कोरोना वायरस के हालात, सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बेहद तेजी से फैल रहा है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बेहद तेजी से फैलता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को को दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 104 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 7053 नए केस सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल केस बढ़कर 4,67,028 तक पहुंच गए हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है और अगले सात से 10 दिनों के भीतर राजधानी में हालात सुधर जाने चाहिए।

Recommended Video

    Coronavirus in Delhi: 24 घंटे में 7053 नए केस, मौतों के आंकड़े ने तोड़ा रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
    arvind kejriwal

    अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा, 'दिल्ली में कोरोना वायरस के केस बढ़ने का एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी है, लेकिन सरकार संक्रमण रोकने और हालात काबू में करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मेरा मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली में काफी हद तक हालात सुधर जाने चाहिए।' आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़े हैं और सीएम केजरीवाल ने इसे कोविड-19 की तीसरी लहर बताया है। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि उनके पास कोरोना वायरस के हालात से निपटने के लिए अस्पतालों और डॉक्टरों की पूरी व्यवस्था है।

    दिल्ली में हर चौथा शख्स कोरोना से संक्रमित
    इससे एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 8,539 नए मरीज मिले थे। दिल्ली में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की ये अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि राजधानी में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 6157 मरीज ठीक हुए और एक्टिव केस फिलहाल 43,116 ही बचे हैं। वहीं, हाल में दिल्ली में सीरो सर्वे के नतीजे भी सामने आए, जिसमें बताया गया राजधानी का हर चौथा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+