CORONA: शाहीन बाग की प्रदर्शनकारियों का जनता कर्फ्यू में शामिल होने से इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाएं रविवार को जनता कर्फ्यू का हिस्सा नहीं बनेंगी। महिलाओं का कहना है कि प्रदर्शनस्थल पर भीड़ कम कर दी गई है। एक महिला ने कहा कि रविवार को हम कम संख्या में बैठेंगे। केवल दो महिलाएं ही एक तख्त पर होंगी और बीच दूरी भी रखी जाएगी। ये कोशिश रहेगी कि बहुत ज्यादा भीड़ ना हो लेकिन प्रदर्शन को खत्म नहीं किया जाएगा।

कोरोना के चलते बदला प्रदर्शन का तरीका

कोरोना के चलते बदला प्रदर्शन का तरीका

प्रधानमंत्री के आह्वान पर शाहीन बाग की महिलाओं ने कहा है कि धरना उनकी मांगों को माने जाने तक यानी नागरिकता कानून को वापस लेने और एनआरसी नहीं किए जाने का लिखित वादा किए जाने तक जारी रहेगा। हालांकि प्रदर्शनकारी महिलाओं ने धरना स्थल पर भीड़ काफी कम कर दी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए करीब 50 महिलाएं ही एक समय में पंडाल में रह रही हैं। वहीं अब जमीन पर ना बैठ तख्त लगाए गए हैं। जिन पर कुछ दूरी पर महिलाएं बैठी हैं।

15 दिसंबर से चल रहा धरना

15 दिसंबर से चल रहा धरना

दिल्ली सरकार के एक स्थान पर 20 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक के बाद भी शाहीन बाग की महिलाओं से प्रदर्शन खत्म करने को कहा गया था। इसे भी महिलाओं ने नहीं माना। महिलाओं का कहना है कि हमें एनआरसी का खतरा भी कोरोना से कम नहीं लग रहा इसलिए प्रदर्शन खत्म नहीं किया जा सकता है। 15 दिसंबर 2019 को शाहीन बाग में महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून, और एनआरसी के खिलाफ धरना शुरू किया था। जिसके बाद से अब तक ये लगातार जारी है।

गंभीर होती जा रही कोरोना संक्रमण की स्थिति

गंभीर होती जा रही कोरोना संक्रमण की स्थिति

शुक्रवार को करीब दो दर्जन से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मरीजों की तादाद 200 से पार पहुंच गई है। चार लोगों की मौत भारत में इस वायरस से हुई है। वहीं दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। वायरस का सबसे ज्यादा कहर, चीन, इटली और ईरान में है। शुक्रवार तक विश्वभर में करीब ढाई लाख लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हो चुकी है। बीते 24 घंटे में करीब 25 हजार नए केसों की पुष्टि हुई है। चीन में अब तक 3248 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। चीन में करीब 90 हजार लोग इससे संक्रमित हैं। इटली में कोरोना से चीन से भी ज्यादा मौत हो गई हैं। 3405 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+