हर 1 मिनट में कोरोना से 2 मौतें, प्रति सेकेंड 4 लोग संक्रमित, जानें भारत में कितना खतरनाक हुआ वायरस

हर 1 मिनट में कोरोना से 2 मौतें, प्रति सेकेंड 4 लोग हो रहे हैं संक्रमित, जानें भारत में कितना खतरनाक हो गया वायरस

नई दिल्ली, 1 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक होते जा रही है। पिछले कई दिनों से हर दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए कोविड-19 केस सामने आ रहे हैं और तीन हजार से ज्यादा एक दिन में मौत हो रही है। भारत में कोरोना कितना घातक हो गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि देश में हर 1 मिनट में 2 लोगों की मौत कोरोना से हो रही है। वहीं प्रति सेकेंड 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि शुक्रवार (30 अप्रैल) तक भारत में औसतन प्रति मिनट कोविड से 2 लोगों की मौत हो रही है और औसतन प्रति मिनट 270 लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, यानी हर सेकेंड में चार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

coronavirus

दिल्ली में हर 1 मिनट में कोरोना से 4 मौतें

वहीं दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हर 4 मिनट में कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत हो रही है। दिल्ली में बढ़ते मौत के आंकड़ों की वजह से डेथ रेट में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली अब देश के प्रमुख शहरों में से कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,047 नए मामले सामने आए हैं और 375 मौतें हुई हैं। बीते एक दिन में 25,288 मरीज रिकवर हो गए हैं। दिल्ली में 99,361 मरीज एक्टिव हैं।

भारत में अब तक कोरोना से 2.08 लाख से अधिक मौतें

भारत में कोरोना वायरस के शुक्रवार (30 अप्रैल) को 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं और 3,498 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक महामारी से 2,08,330 लोगों की मौत हो गई है। देश में 31,70,228 एक्टिव मरीज हैं और 1,53,84,41 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 है।

देश के इन 9 राज्यों में कोरोना मौत का आंकड़ा बढ़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अप्रैल में देश में कोरोना के मामले अचानक बढ़ गए। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में लोगों की मौत ज्यादा हो रही है। केंद्र सरकार इन प्रबावित राज्यों के साथ संपर्क में है।

Recommended Video

    Coronavirus: Doctor Anthony Fauci ने India को दी Lockdown लगाने की सलाह | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+