राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 9वीं-11वीं के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है, जिसकी वजह से तमाम शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं तामम स्कूलों में परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है या फिर रद्द करके छात्राओ को अगली कक्षा में प्रोन्नति दे दी गई है। राजस्थान सरकार ने इसी सिलसिले में बड़ा फैसला लिया है। यहां कक्षा 9 और 11 वीं के छात्रों को अगली कक्षा में पास करने का आदेश तमाम स्कूलों को दे दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छात्रों को अर्धवार्षिक व करिकुलम एक्टिविटीज के आधार पर उन्हें 10वीं व 12वीं के छात्रों को पास किया जाएगा।
Recommended Video

राजस्थान के तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्य लॉकडाउन खत्म होने के बाद छात्रों को पदोन्नति प्रमाणपत्र देंगे। इसके साथ ही लर्निंग एंगेजमेंट के लिए सोशल मीडिया इंटरफेस के जरिए अगली कक्षा के लिए ऑनलाइन मैटीरियल दिया जाएगा राजस्थान सरकार के अलावा देश के तमाम राज्यों ने छात्रों को पास करने का फैसला लिया है। बिहार में भी 9वीं व 11वीं के छात्रों को पास करने का फैसला लिया गया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी 8वीं तक छात्रो को पास करने का फैसला लिया है।
बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को दोबारा सभी राज्यों के सीएम से वीडियो कान्फेंसिंग के तहत मीटिंग की। पीएम मोदी ने लॉकडाउन को समाप्त करने या बढ़ाने के बारे में सीएम के सुक्षाव सुनें। माना जा रहा हैं कि केन्द्र सरकार इस पर जल्द ही कोई निर्णय ले लेगी। बता दें पिछली 9 और 10 अप्रैल को पीएम मोदी ने अपने सशक्त समितियों के प्रमुख सलाहकारों के साथ लगभग छह घंटे बातचीत की और विशेषज्ञों ने लॉकडाउन को लेकर अपनी सलाह रखी। हालांकि उड़ीसा, पंजाब सरकार ने लॉकडाउन 15 दिन और बढ़ाने का ऐलान कर दिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications