Coronavirus: लॉकडाउन के बाद पंजाब में कर्फ्यू का ऐलान, जरूरी सेवाओं के अलावा कोई छूट नहीं
नई दिल्ली। पंजाब में सोमवार को कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया गया है। एक दिन पहले पंजाब सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के आदेश दिए थे। सोमवार को सख्ती और बढ़ाते हुए पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब राज्य में सिर्फ उन्हीं लोगों को बाहर निकलने की छूट मिलेगी, जिन्हें कर्फ्यू में मिलती है। राज्य में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान और आवाजाही बंद रहेगी।

Recommended Video
पंजाब सरकार ने एक दिन पहले कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर पूरे राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन (बंदी) लागू करने का फैसला किया था। पंजाब में शनिवार को एक ही दिन में 11 मामले सामने आने के बाद रविवार को सरकार ने लॉकडाउन का फैयला लिया था। एक दिन बाद सोमवार को सरकार ने पूरी तरह से लॉकडाउन का फैसला किया है। पंजाब में अब तक कोरोना संक्रमण के 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एक व्यक्ति की मौत भी राज्य में कोरोना से हुई है। वहीं पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के सभी कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री राहतकोष में देने का ऐलान किया है।
पंजाब समेत देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत इस वायरस से अब तक हुई है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। पंजाब, केरल, दिल्ली, यूपी, कर्नाटक में भी लगातार केस बढ़ रहे हैं।
दुनिया की बात की जाए तो इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में 14000 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस सेहो गई है। चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना सबसे ज्यादा कहर ढा रहा है। इटली में 5476, स्पेन में 1772, चीन में 3270, इरान में 1685 मौत कोरोना की वजह से हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications