Coronavirus: देशभर में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 2902, अब तक 68 की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या में इजाफा जारी है और देश में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 2902 हो चुकी है, इनमें 2650 एक्टिव केस हैं जबकि 183 लोग ठीक हो चुके हैं या डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ये जानकारी दी गई।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश भर में अब तक 68 लोगों की Death, 2902 संक्रमित, ऐसे हैं हालात | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus positive cases in India rises to 2902 including 68 deaths

    पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 355 मामले सामने आए हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 490 तक जा पहुंची है। पिछले दो दिनों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 650 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में तबलीगी जमात के 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 191 तक पहुंच गई है।

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 386 जा पहुंची हैं, इनमें 259 वे लोग हैं जिन्होंने जमात के कार्यक्रम में शिरकत की थी। दिल्ली में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हुई है। वहींं, आज यूपी के आगरा में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, तेलंगाना के रंगारेड्डी में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की शनिवार को मौत हो गई।

    Coronavirus positive cases in India rises to 2902 including 68 deaths

    दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस ने अभी तक 59 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है और इससे करीब 11 लाख लोग संक्रमित हैं। इटली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 766 नई मौतें हुई हैं। इस तरह इटली में अब तक 14681 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 7,402 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+