VIDEO शेयर कर महेश भट्ट ने PM मोदी पर साधा निशाना, क्या-क्या बोले लोग?

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 195 हो गई है तो अब तक यहां इससे 4 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, चारों ओर कोरोना को लेकर बातें हो रही हैं, वैश्विक महामारी के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की जनता को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की बात कही है, जिसके बाद लोगों ने पीएम मोदी के इस आग्रह पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

महेश भट्ट ने PM मोदी पर साधा निशाना

महेश भट्ट ने PM मोदी पर साधा निशाना

मोदी सरकार की जबरदस्त आलोचना करने वाले मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने ट्विवटर पर लिखा कि 'जनता कर्फ्यूः सोशल डिस्टेंसिंग. चीजों को जोड़ने के लिए अलग रहना.' और इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि Act don't talk !!!, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, वो चीन का है जहां सभी लोग मुंह में मास्क लगाकर सड़कों, दुकानों को सेनेटाइज कर रहे हैं।

लेकिन महेश भट्ट से नाराज हो गए लोग

लेकिन महेश भट्ट के इस पोस्ट पर यूजर्स थोड़ा उनसे नाराज हो गए, उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी, कुछ ने लिखा कि आप अपना पैकअप कर लीजिए, और चीन चले जाइए, यहां रहकर समय बर्बाद ना करें। तो किसी ने लिखा हां बात मत कीजिए बस लिखिए और देखिए सरकार क्या-क्या कर रही है, तो किसी ने लिखा क्या आपको सही में लगता है कि चीन हमारा रोल मॉडल बन सकता है।

भारत केवल बात कर रहा है, अभिनय नहीं?

तो एक यूजर ने लिखा कि आपके कहने का क्या मतलब है@MaheshNBhatt? भारत केवल बात कर रहा है, अभिनय नहीं। बस WHO की पूरी रिपोर्ट देखें। हम अपने लोगों को बचाने के लिए अच्छा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने किए हैं 9 आग्रह

  • प्रत्येक भारतवासी सतर्क रहे, सजग रहे। आने वाले कुछ सप्ताह तक, अगर बहुत जरूरी ना हो तो अपने घर से बाहर ना निकलें।
  • 60 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति घर के भीतर ही रहें।
  • इस रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें।
  • दूसरों की सेवा कर रहे लोगों का 22 मार्च की शाम को 5 बजे 5 मिनट तक करतल ध्वनि के साथ आभार व्यक्त करें।
  • रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाने से बचें, जो सर्जरी बहुत आवश्यक ना हो, उसकी तारीख आगे बढ़ाएं।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री के नेतृत्व में एक इकोनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स का गठन किया है। कोरोना महामारी से पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से लड़ेगी इकोनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स।
  • हाई इनकम वाले लोग इस बात का ध्यान रखें कि जो लोग उनके यहां काम करते हैं, अगर वो किसी वजह से काम पर ना आ पाएं तो उनका वेतन ना रोकें। उनके वेतन में कटौती ना करें।
  • देशवासी किसी भी अफवाह में ना पड़ें और जरूरत के सामान का संग्रह ना करें। देश में जरूरत के सामान की कमी ना हो, इसके लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं।
  • किसी भी तरह की अफवाहों का ना तो हिस्सा बनें और ना ही अफवाह फैलाएं। अफवाहों के चंगुल में फंसकर किसी तरह की आशंका में ना पड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+