Coronavirus: पीएम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। देश में खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए उठाए गए कदम के बारे में भी बात करेंगे। बता दें कि लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है और लोगों से सावधानी बरतने को कह रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को लगातार इस वायरस से संक्रमण से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह संक्रमण से बचने के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर कोरोना वायरस को लेकर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि कोरोना वायरस को जवाब त्वरित आक्रामक कार्रवाई के जरिए दिया जा सकता है। लेकिन सरकार जिस तरह से निर्णायक रूप कार्य करने में असमर्थ रही है उसकी भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि देश को न केवल कोरोना वायरस के लिए बल्कि आर्थिक तबाही के लिए भी खुद को तैयार रखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने इसकी तुलना साल 2004 में आए विनाशकारी सुनामी से की थी। भारतीय अर्थव्यवस्था तबाह होने जा रही है। आपको इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि देश कि किस दर्दनाक चीज को झेलने वाला है और वह आ भी रहा है। यह एक सुनामी आने जैसा होगा।
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 150 तक पहुंच गई है। तीन लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत भी हो चुकी है। जबकि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 204732 पहुंच गई है। इस वायरस से 8270 लोगों की दुनियाभर में मौत हो चुकी है। सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दी जा रही सलाह को मानें और जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें।












Click it and Unblock the Notifications