पीएम मोदी की अपील- 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर के बाहर रोशनी का महाजागरण करें
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों के साथ वीडियो संदेश साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो अनिश्चितत पैदा हुई है, उसे समाप्त करके उजाले की ओर बढ़ना है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना को पराजित करने के लिए हमें प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है। इस रविवार पांच अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय देना है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की और कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइट बंद करके 9 मिनट तक मोबाइल की लाइट, मोमबत्ती या दीया जलाएं।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा, '30 देशवासियों के संकल्प का महाजागरण करना है, मैं 5 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे मैं आप सभी 9 मिनट चाहता हूं, 9 मिनट के लिए हमें अपने संघर्ष की रोशनी दिखानी है।' पीएम मोदी ने कहा कि जब उस वक्त घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।
#WATCH PM Modi: I also appeal to people to avoid gathering anywhere during this period (on 5th April at 9 PM). You don't have to go out on the streets and in the colonies, but do it from your doorsteps and balconies. pic.twitter.com/QX2fH91wzf
— ANI (@ANI) April 3, 2020
इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को हिदायत भी दी कि वे अपने घरों से बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा, 'हम संकल्प करेंगे कि हम अकेले नहीं हैं, कोई अकेला नहीं है। लेकिन हमें घर से बाहर नहीं जाना है, अपने घर के दरवाजे से ही करना है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही एकमात्र तरीका है, सोशल डिस्टेंसिंग को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।'
पीएम मोदी ने कहा, 'मेरी एक और प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाजे, बालकनी से ही इसे करना है।' उन्होंने कहा कि हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है, जो इस कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, हमारे गरीब भाई-बहन उन्हें कोरोना संकट से पैदा हुई निराशा से आशा की तरफ ले जाना है।












Click it and Unblock the Notifications