कोरोना के खौफ के बीच लोग Work From Home के लिए मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार जोक्स
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के देश प्रभावित हैं। इस वायरस ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर कोई सावधानी बरत रहा है। तमाम देशों में कंपनियां अपने कर्मचारियों को इस संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें घर से काम करने के लिए कह रही हैं। हालांकि घर से काम करने में कुछ हद तक सहूलियत जरूर होती है, लेकिन इसके साथ ही कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। घर से काम करने के दौरान लोगों को अलग तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मजाकिया मीम साझा कर रहे हैं लोग
एक अन्य वीडियो भी सामने आया हैं जिसमे टीवी इंटरव्यू के दौरान वीडियो के बीच में बच्चे आ जाते हैं, जिसकी वजह से इंटरव्यू बाधित हो जाता है। लोगों ने घर से काम करने के दौरान हो रही समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। लोग इसको लेकर अलग-अलग तरह के मीम भी साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके वर्क फ्रॉम होम की मजाकिया तस्वीर साझा की है, जिसमे तीन लोगों के हाथ पैर बांध दिए गए हैं और युवती सुकून से लैपटॉप पर काम कर रही है। जबकि एक यूजर ने एक तस्वीर साझा किया है जिसमे युवक ने उपर कोट और पैंट पहन रखी है, लेकिन नीचे उसने बरमूडा पहन रखा है।

टीवी सीरियल की आवाज से परेशान
एक अन्य यूजर ने वीडियो साझा किया है, जिसमे व्यक्ति काम करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पीछे टीवी सीरियल की आवाज आ रही है और उसे काम करने में काफी दिक्कत आ रही है। एक अन्य यूजर ने एक तस्वीर को साझा किया है जिसमे यूजर ने लिखा है कि समझ नहीं आ रहा है कि सब्जी काटूं या फिर काम करूं। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि पालतू के आस-पास उसके बच्चे घूम रहे हैं, जिसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि घर से काम करतरे समय बच्चे परेशान करते हैं।

इंटरव्यू के दौरान बच्चों ने की धमाचौकड़ी
एक अन्य वीडियो साझा किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि बीबीसी न्यूज पर इंटरव्यू चल रहा है। इंटरव्यू के दौरान व्यक्ति के बच्चे धमाचौकड़ी मचाने लगते हैं, जिसकी वजह से इंटरव्यू बाधित हो जाता है। इस तरह के तमाम मजाकिया वीडियो और तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बता दें कि भारत में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी है ताकि उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications