महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ता प्रकोप, साल में पहली बार एक दिन में 15 हजार से अधिक नए केस, 56 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने आश्चर्यजनक रफ्तार पकड़ ली है, शुक्रवार को साल 2021 में एक दिन में सर्वाधिक 15 से अधिक मामले सामने आए है। महामारी के प्रकोप ने एक बार फिर से राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार ने संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए कई कड़े फैसले लिए हैं। राज्य सरकार ने अपने एक बयान में बताया कि 12 मार्च को कोरोना वायरस के कुल 15,817 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में महामारी की वजह से 56 लोगों ने अपनी जानें भी गंवाई हैं।

Recommended Video

      Maharashtra Coronavirus Cases: एक दिन में सामने आए 15 हजार से ज्यादा नए केस | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus outbreak in Maharashtra more than 15 thousand new cases a day

      देश में कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रकोप महाराष्ट्र में ही देखने को मिला है, राज्य में पिछले तीन महीने के अंतराल के बाद 6 हजार से अधिक दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को सामने आए नए मामलों के बाद एक दिन में संक्रमण का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कोविड-19 के सक्रिया मामलों में भी महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में 1,10,485 एक्टिव केस थे, इसमें 4,000 से अधिक की वृद्धि देखी गई है।

      आज यानी शुक्रवार को राज्य में 11,344 रोगियों डिस्चार्ज किया गया, अब तक महामारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 21,17,744 हो गई है, यह कुस संक्रमण का 92.79 प्रतिशत रिकवरी दर है। वर्तमान में 5,42,693 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 4,884 लोग संस्थागत संगरोध में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लौट रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही राजधानी में कोरोना वायरस के 431 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के कारण 2 लोगों की मौत हुई है।

      यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने के बाद 2 वरिष्ठ नागरिकों की मौत, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+