कोरोना वायरस: कल रात से सभी घरेलू उड़ानों पर भी रोक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने घरेलू उड़ानों पर भी पाबंदी लगा दी है। सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक 24 मार्च की रात से सभी घरेलू उड़ाने रद्द की जा रही हैं। हालांकि कार्गो फ्लाइट पर ये पाबंदी लागू नहीं होगी। देश में रेल सेवाएं पहले ही 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई हैं। वहीं राजधानी दिल्ली समेत देश के जयादातर हिस्सों में बस सेवाएं भी फिलहाल रुकी हुई हैं।

 नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने घरेलू उड़ानों पर भी पाबंदी लगा दी है। सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक 24 मार्च की रात से सभी घरेलू उड़ाने रद्द की जा रही हैं। हालांकि कार्गो फ्लाइट पर ये पाबंदी लागू नहीं होगी। देश में रेल सेवाएं पहले ही 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई हैं। वहीं राजधानी दिल्ली समेत देश के जयादातर हिस्सों में बस सेवाएं भी फिलहाल रुकी हुई हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 415 हुई. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक अब तक इनमें से 23 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं जबकि सात लोगों की मौत हुई है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ज्‍वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने ये जानकारी दी. इसके साथ ही ये भी जानकारी दी गई कि 12 अतिरिक्‍त लैबोरेटरी चेन रजिस्‍टर की गई हैं और उन्‍होंने कामकाज शुरू कर दिया है.

रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लॉकडाउन का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दूसरी पाबंदियों के साथ-साथ 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान सभी घरेलू/अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी रद्द रहेंगी। बाद में दिल्ली सरकार के फैसले को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय पलट दिया था। मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि उड़ानों के संबंध में फैसला लेने का अधिकार केवल केंद्र को है। ऐसे में आईजीआई एयरपोर्ट पर आने वाली और यहां से उड़ाने भरने वाली सभी घरेलू उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। हालांकि एक दिन बाद आज उड़ानों पर रोक का फैसला लिया गया है।

बता दें कि देश दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए लगातार कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है तो देश के एक बड़े हिस्से में लॉकडाउन है। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के उन 75 जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने के निर्देश दिए गए हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राजस्थान और उत्तराखंड भी पूरी तरह से लॉकडाउन हैं।

Recommended Video

    Coronavirus :Social Distancing को लेकर DGCA की Airlines को Advisory जारी | वनइंडिया हिंदी

    सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत इस वायरस से अब तक हुई है।। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। दुनिया की बात की जाए तो इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में 14000 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+