कोरोना: नोएडा में सीलिंग के चलते सोसाइटियों में फंसे डॉक्टर, इमरजेंसी नंबर नहीं दे रहे जवाब
नोएडा। लॉकडाउन के बाद भी यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट को सील किया गया है। सीलिंग में दिल्ली से सटे नोएडा के कुछ सेक्टर भी सील किए गए हैं। सीलिंग की प्रक्रिया के तहत प्रशासन ने नोएडा सेक्टर-28 का वरुण विहार अपार्टमेंट भी सील किया गया है। जिसके चलते अपोलो हॉस्पिटल के कई डॉक्टर घरों में फंस गए हैं। वहीं साथ ही प्रशासन की ओर से दिए गए इमरजेंसी नंबरों पर जब कॉल किया जा रहा है तो उन्हें कोई उठा नहीं रहा है।

नोएडा सेक्टर-28 स्थित वरुण विहार सोसायटी सील
नोएडा सेक्टर-28 स्थित वरुण विहार सोसायटी सील है और इसके चलते यहां पर रह रहे डॉक्टरों को भी अपने काम पर नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां पर रह रहे डॉ. नितिन घोंघे का कहना है कि वह दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे वह अपने अस्पताल में जाकर मरीजों का इलाज करना चाहते हैं, लेकिन सोसायटी सील होने के कारण हमें जाने नहीं दिया जा रहा है।
Recommended Video

इमरजेंसी नंबर पर कोई रिप्लाई नहीं
वहीं, नोएडा के अपोलो अस्पताल में सेवारत डॉ. संचिता दुबे ने कहा कि डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इमरजेंसी सेवाओं में शामिल लोगों को सील क्षेत्रों से भी जाने की अनुमति होगी। यहां के रेजिडेंट वेलफेयर से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि गेट की चाभी पुलिस के पास है, जब 112 पर कॉल किया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। ऐसा ही नजारा नोएडा सेक्टर-74 के सुपरटेक केपटाउन अपार्टमेंट और सेक्टर-79 के हाइड पार्क अपार्टमेंट में देखने को मिला। इन दोनों जगहों को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
डीएम ने जारी की वेंडर लिस्ट
इन जगहों पर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। ये एरिया यूपी सरकार द्वारा सील किए गए 15 जिलों के हॉटस्पॉट में शामिल है। सील हुए इलाकों में आम लोगों की जरूरत को देखते हुए डीएम सुहास एल वाई ने गुरुवार को इन सभी इलाकों में सब्जी और फल की सप्लाई करने वाले वेंडर्स की लिस्ट भी जारी की है। डीएम ने लोगों को यह भी बताया है कि सील हुए इलाकों में लोग सप्लायर्स के नंबर पर फोन करके फल और सब्जी को अपनी घर मंगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications