कोरोना पर लगा ब्रेक: बीते 24 घंटों में 58 हजार नए केस, डेढ़ लाख से अधिक मरीज एक दिन में हुए ठीक

कोरोना पर लगा ब्रेक: बीते 24 घंटों में 58 हजार नए केस, डेढ़ लाख से अधिक मरीज एक दिन में हुए ठीक

नई दिल्ली, 11 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब थम सी गई है। कोरोना की रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही और वहीं पॉजिटिविटी रेट घट रही है। शुक्रवार (11 फरवरी) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58 हजार 077 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 1 लाख 50 हजार 407 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 657 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.89 फीसदी हो गई है।

एक्टिव केसों की संख्या 6.97 लाख

एक्टिव केसों की संख्या 6.97 लाख

देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 6 लाख 97 हजार 802 है। वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 07 हजार 177 है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,25,36,137 है। वहीं कुल रिकवरी 4,13,31,158 है।

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171.79 करोड़

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171.79 करोड़

देश में अब तक 171.79 करोड़ वैक्सीन लगाई है। देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,71,79,51,432 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 172 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं बीते 24 घंटों में 43 लाख से अधिक खुराक दी गई है।

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसदी

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसदी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में शुक्रवार को रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसदी हो गया है। दैनिक सकारात्मकता दर 4.44% से घटकर 3.89% हो गई। साप्ताहिक सकारात्मकता दर में भी 6.58% से घटकर 5.76 प्रतिशत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+