ब्रिटेन से लौटे 2 शख्स निकले Covid-19 पॉजिटिव, इंदौर में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर मचा हड़कंप

ब्रिटेन से लौटे दो शख्स निकले Covid-19 पॉजिटिव, इंदौर में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर मचा हड़कंप

Coronavirus New Strain: ब्रिटेन (UK) से हाल ही में यात्रा कर लौटे इंदौर (Indore) में दो शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद इंदौर में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। यूके से 125 यात्री बीते एक महीने में इंदौर पहुंचे हैं, जिसके बारे हेल्थ अपडेट के बारे में इंदौर के मेडिकल विभाग ने जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि विदेश से लौटे 90 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 68 यात्रियों की रिपोर्ट आ गई है। उन्ही में से दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Recommended Video

      Coronavirus New Strain: Britain से लौटे 2 शख्स निकले Positive, Indore में हड़कंप | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus

      रिपोर्ट है कि कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए ब्रिटने से लौटे दो संक्रमित युवकों का सैंपल जांच के लिए दिल्ली या या पुणे भेजा जाएगा। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

      COVID नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने ANI को बताया, "हमें 163 लोगों की एक सूची मिली थी। जब हमने उनसे संपर्क किया तो हमें पता चला कि उनमें से कुछ भारत वापस नहीं आए हैं, जबकि कुछ यहां से इंदौर आने के बाद वापस आए। तब हमें फाइनल फिगर 91 रखा और उनकी जांच करवाई।"

      उन्होंने कहा, "इन लोगों में से, एक महिला, जिसने 5 दिसंबर को खुद ही कोरोना टेस्ट करवाया था और उसकी रिपोर्ट 12 दिसंबर को नकारात्मक आई थी। इसलिए बाकी अन्य 90 व्यक्तियों का सरकार द्वारा कोविड-19 टेस्ट किया गया है। हमें अबतक 68 व्यक्तियों की रिपोर्ट मिली है, जिसमें से दो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हम इन लोगों के संपर्क ट्रेसिंग का काम कर रहे हैं।''

      ब्रिटेन से लौट दो शख्स के कोरोना संक्रमित निकलते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसे शहर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड में रखा है। एतिहात के तौर पर अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड के बार बैरिकेडिंग की गई है।

      संक्रमित निकले दो शख्स में एक स्कॉटलैंड से लौटा था, जिसकी उम्र 28 साल है और वो सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला का रहने वाला है। वो दिल्ली के रास्ते इंदौर आया था। इनके संपर्क में आए 4 लोगों को सरकार द्वारा क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।

      मध्य प्रदेश के अलावा केरल में 8 और महाराष्ट्र में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो हाल ही में ब्रिटने से लौटे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+