रिसर्च: कोरोना वायरस से ठीक होने वाले कुछ मरीजों को हो रही ये गंभीर बीमारी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होकर घर वापस लौटने वाले कुछ मरीजों के साथ एक ऐसी समस्या सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक हालिया शोध के अनुसार आठ में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की सुनने की शक्ति कम हो सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के ऑडियोलॉजिस्ट ने 121 वयस्कों पर अध्ययन किया जिन्हें वीथेनशावे अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था।

कोरोना वायरस से घटती है सुनने की क्षमता
अध्ययन के दौरान पता चला कि, 16 लोगों ने कहा कि डिस्चार्ज होने के आठ हफ्तों बाद उनके सुनने की क्षमता बहुत कम हो गई थी। इन 16 लोगों में से आठ लोगों की सुनने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हुई और आठ लोगों ने टिनीटस की शिकायत की। शोधकर्ताओं ने कहा कि अन्य वायरस जैसे खसरा, कण्ठमाला और मेनिन्जाइटिस से भी सुनने की क्षमता में कमी आती है। बता दें कि ,मनुष्यों को संक्रमित करने वाले अन्य कोरोनावायरस उन महत्वपूर्ण तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं जो मस्तिष्क और कान के बीच जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं।

तंत्रिकाओं को भी होता है नुकसान
रिसर्चर प्रोफेसर केविन मुनरो ने कहा, यह संभव है कि कोविड-19 सुनने की प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है, खासकर कान के मध्य भाग को। यह भाग एक ट्यूब की तरह है जो कान के पर्दे से सुनने वाली तंत्रिका और गले तक जाती है। प्रोफेसर केविन मुनरो ने बताया कि, ऑडेटरी न्यूरोपैथी एक श्रवण डिसऑर्डर है। जिसमें कोक्लीअ काम तो करता है लेकिन मस्तिष्क का श्रवण तंत्रिका के साथ संचरण बिगड़ा देता है।

कोविड-19 गंभीर दुष्परिणाम पैदा कर सकता
प्रोफेसर मुनरो ने कहा, जिन लोगों को पहले से कम सुनने की बीमारी है उनके लिए कोविड-19 गंभीर दुष्परिणाम पैदा कर सकता है। इससे ऐसे लोगों में तनाव और घबराहट बढ़ सकती है। इस शोध को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ऑडियोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। इस शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि कोविड-19 सुनने की शक्ति को लंबे समय के लिए प्रभावित कर सकता है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications