लॉकडाउन: वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने दफ्तर पर बरसाए पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सोलापुर में वेतन ना दिए जाने पर कर्मचारियों ने कंपनी के दफ्तर पर हमला बोल दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने दफ्तर पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पुलिस की कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना संगोला के पास जुनोनी में दिलीप बिल्डकॉन के कार्यालय की है। जहां गुरुवार शाम कर्मचारियों ने हंगामा और पथराव किया। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तार किया गया है।

coronavirus lockdown workers attack- company office delayed wages solapur maharashtra

सोलापुर पुलिस के मुताबिक, दिलीप बिल्डकॉन नाम की कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग 166 पर निर्माण प्रोजेक्ट का काम कर रही है। इसमें करीब एक हजार लोग काम कर रहे थे। देश में लॉकडाउन लगने के बाद काम बंद हो गया। जिसके बाद कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन दे पाने में हाथ खड़े कर दिए। कर्मचारियों ने वेतन मांगा तो कंपनी की ओर से लॉकडाउन और काम बंद होने का हवाला देते हुए आधा वेतन ले लेने को कहा गया। साथ ही कंपनी ने कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी नहीं कर पाने की बात कही।

कंपनी की ओर से पूरा वेतन ना दे पाने की बात पर गुरुवार शाम बड़ी संख्या में कर्मचारी दफ्तर पर जमा हो गए। कर्मचारियों की वेतन की मांग ना मानने के बाद स्थिति बिगड़ गई और कर्मचारी कार्यालय परपत्थरबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद भी देर तक टकराव की स्थिति रही, जिससे चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू किया।

बता दें कि देश में बीते करीब एक महीने से कामकाज बंद हैं। देश में पहले कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया फिर 25 मार्च से प्रधानमंत्री ने पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया। 14 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते ज्यादातर कामधंदे बंद हैं और कई कंपनियों ने कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया है या वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसी के चलते देशभर के बड़े शहरों से मजदूर भी बड़ी संख्या में गावों की तरफ लौट रहे हैं। वहीं दूसरी और कोरोना के केस देश में बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 13387 हो गई है, वहीं इससे 437 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+