तेलंगाना: Coronavirus लॉकडाउन के चलते लॉरी में चढ़कर घर वापस जा रहे थे मजूदर, हादसे में 5 की मौत
हैदराबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन के बीच लोगों में अपने घर जाने की होड़ सी लग गई है। दिहाड़ी मजूदर अलग-अलग राज्यों से पैदल ही अपने घर के निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात तेलंगाना में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के शमशाबाद में लॉरी और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग जख्मी भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये सभी कर्नाटक के रायचुर जा रहे थे। शमशाबाद के पुलिस अधिकारी आर वेंकाटेश ने बताया कि मिनी ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर हैं। लॉकडाउन के बाद बेरोजगार होने से ये मजदूर तेलंगाना के सूर्यपेट जिले से अपने घर जा रहे थे। हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही रेलवे ने यात्री ट्रेनें और यात्री बस सेवा को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में कई प्रवासी श्रमिक अपने गांवों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।
Recommended Video
इनमें से कई राज्य की सीमाओं को पार करने में असमर्थ हैं और वे भोजन, पानी या आश्रय के बिना सड़कों पर फंसे हुए हैं। बड़े पैमाने पर मानव संकट है। जिसे जो साधन मिल रहा है वो उसी पर चढ़कर अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। बात अगर महाराष्ट्र की करें तो दूध के टैंकरों में छिपकर अपने गृह राज्य जाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications