कोरोना वायरस Lockdown: नई गाइडलाइन जारी, 20 अप्रैल से इन इंडस्ट्री को मिली छूट

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को लॉकडाउन के दौरान कम जोखिम वाले क्षेत्रों में छूट संबंधी गाइलाइन जारी की है। कोरोना मुक्त इलाकों में यह छूट 20 अप्रैल से लागू होगी। इस नई गाइडलाइन के मुताबिक कई उद्योगों में शर्तों के साथ छूट दी गई है। आईटी हार्डवेयर के निर्माण की छूट दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में (जो म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन या म्यूनिसिपलिटी के तहत न हों) काम करने वाले उद्योगों, स्पेशल इकनॉमिक जोन में मैन्यूफैक्चरिंग और दूसरे औद्योगिक संस्थानों, निर्यात से जुड़ी इकाइयों को शर्तों के साथ छूट दी गई है।

Recommended Video

      Coronavirus Lockdown India: अब मिलेगी ये छूट, Home Ministry ने जारी की Guidelines | वनइंडिया हिंदी
      कोरोना वायरस Lockdown: नई गाइडलाइन जारी, 20 अप्रैल से इन इंडस्ट्री को मिली छूट

      ये उद्योग अपना काम शुरू कर सकते हैं लेकिन उन्हें वर्करों को अपने परिसर में ही ठहराने का भी इंतजाम करना होगा। वर्करों को वर्कप्लेस पर लाने की जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी और उसे इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का पालन करना होगा। इसके अलावा दवा, फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज समेत जरूरी सामानों के निर्माण और रॉ मटिरियल्स से जुड़ीं इकाइयों को छूट दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स औश्र पैकेजिंग मरटिरियल्स की मैन्यूफैक्चरिंग को काम करने की इजाजत दी गई है। उधर जूट इंडस्ट्री को छूट दी गई है लेकिन अलग-अलग शिफ्ट में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा।

      कृषि के क्षेत्र में भी दी गई छूट

      कटाई और आने वाले दिनों में नए बुवाई सीजन के शुरू होने के मद्देनजर खेती-किसानी से जुड़े कामों को खास छूट दी गई है। मनरेगा के तहत काम होगा। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग से जुड़े काम करने की छूट रहेगी। कृषि उपकरणों की दुकानें, उनके मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुली रहेंगी।

      इसके अलावा खाद, बीज, कीटनाशकों के निर्माण और वितरण की गतिविधियां चालू रहेंगी, इनकी दुकानें खुली रहेंगी। कटाई से जुड़ी मशीनों (कंपाइन) के एक राज्य से दूसरे राज्य में मूवमेंट पर कोई रोक नहीं रहेगी। मछली पालन से जुड़ी गतिविधियां, ट्रांसपोर्ट चालू रहेंगी तो वहीं दूध और दुग्ध उत्पाद के प्लांट और इनकी सप्लाई चालू रहेगी। मवेशियों के चारा से जुड़े प्लांट, रॉ मटिरिलय की सप्लाई चालू रहेगी। इसके साथ राज्य सरकार की ओर किए जा रहे कंट्रक्शन वर्क में भी रियायत दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+