24 घंटे में 905 नए मामले, कोरोना से 51 की मौत, 10 बजे PM मोदी देश को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं पहली बार कोरोना से 1 दिन में इतनी मौतें हुई हैं। 1 दिन में कोरोना वायरस के 905 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 51 मौतें हो गई है। देश में इसके संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़कर 9,352 हो गए। वहीं आज 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। पीएम के संबोधन से पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। दरअसल 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि मंगलवार को खत्म होने जा रही है और प्रधानमंत्री इसके संभावित विस्तार को लेकर बात कर सकते हैं।

 Coronavirus Latest Update in India: 905 New cases , 51 death in 24 Hours, All eyes on PM Modi speech to Nation
आपको बता दें कि रविवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक कोरोना से 51 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सबसे ज्यादा 22 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 7-7 लोगों की जानें गई। वहीं राजधानी दिल्ली में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि गुजरात में 4 लोग कोरोना से मर गए। वहीं पश्चिम बंगाल में 2 और केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और झारखंड में एक-एक मौतें हुई हैं। अब तक कोरोना वायरस से 324 मौतें हो गई है।

जिसमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। जहां अब तक 149 लोगों ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ा है। महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में 43, गुजरात में 26, दिल्ली में 24 और तेलंगाना में 16 मौतें हुई हैं। वहीं पंजाब और तमिलनाडु में 11 मौतें हुई। कर्नाटक में 6 तो उत्तर प्रदेश में 5 लोगों की मौत हुई है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में 1,154 और तमिलनाडु में 1,075 मामले हैं। वहीं बिहार में 64 मामले तो ओडिशा में 54 मामले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+