Coronavirus: कैटरीना कैफ घर में बर्तन मांज रही हैं, साझा किया ट्यूटोरियल वीडियो, स्टार्स ने किए फनी कमेंट

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है, जिसकी वजह से तमाम तरह की सुविधाओं को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। तमाम पाबंदियों के चलते हर किसी को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इन तमाम पेरशानियों के बीच लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी देश में लगी पाबंदी का समर्थन कर रही हैं और अपने घर के काम को वह खुद कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने घर के भीतर अपने अनुभव को साझा किया है।

ट्यूटोरियल

ट्यूटोरियल

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि कैटरीना खुद बर्तन साफ कर रही हैं। कैटरीना ने इंस्टा पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि कैसे बर्तन का साफ तरह से धोया जाए। कैटरीना बताती हैं कि सभी प्लेट को एक-एक करके धोएं, लेकिन बेहतर होगा कि सिंक में पानी भर लें और सारे बर्तन को एक साथ मांजे और फिर उसे एक साथ धोएं, जिससे पानी की बर्बादी नहीं होगी। इस वीडियो को लाखो लोग देख चुके हैं और कैटरीना के इस ट्यूटोरियल की तारीफ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने बोले- कांता बाई 2.0

कैटरीन के वीडियो पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप मेरे घर पर आमंत्रित हैं। एक दूसरे कमेंट में अर्जुन कपूर ने मजाकिया लहजे में लिखा, कांता बाई 2.0। वहीं सुनील ग्रोवर ने लिखा कि बर्तन धोने का यह स्टाइल क्रांतिकारी है। बता दें कि कैटरीना की ही तरह बॉलीवुड की तमाम हस्तियां कोरोना वायरस के चलते घर पर रहने का अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।

लोगों से घर में रहने की अपील

लोगों से घर में रहने की अपील

आलिया भट्ट ने घर पर रहते हुए अपना अनुभव साझा किया और कहा कि घर पर रहें और सेल्फी लें क्योंकि छोटी घमंड ने कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई। इसके अलावा आलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना और कई और बॉलीवुड हस्तियां कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं। आलिया ने भी कैप्शन में लिखा, 'सावधान रहें और सुरक्षित रहें, अपने और अपने परिवार के लिए।'

आलिया भट्ट ने साझा किया अनुभव

आलिया भट्ट के जैसे ही कई और स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फोटो और वीडियो शेयर कर अपनी दिनचर्या के बारे में बताया है। दीपिका पादुकोण ने भी इस समय घर में आपना कीमती समय बिता रही हैं, उन्होंने मुंबई के लोगों को घरों में रहने के लिए धन्यवाद कहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह पौष्टिक भोजन पका रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे खाना पकाना बहुत पसंद है।

जान्हवी कपूर बना रही हैं पेंटिंग

घर में रहते हुए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां कई विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रेरित हुई हैं, इससे पहले जान्हवी कपूर ने एक पेंटिंग के सामने खुद की तस्वीर पोस्ट की थी। कोरोना वायरस के बीच खाली समय में वह घर में पेंटिंग कर रही हैं, उन्होंने अपने भावनाओं को उजागर करने के लिए पेंट ब्रश और रंगों का सहारा लिया। बता दें कि कोरोना वायरस अब बॉलीवुड हस्तियां भी अछूती नहीं हैं, सिंगर कनिका कपूर के संक्रमित होने की खबर से पूरा बॉलीवुड हैरत में है। वह इसी महीने लंदन की यात्रा से भारत लौटीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+