Coronavirus: कनिका कपूर के पिता बोले, 3-4 पार्टी में गई, 300-400 लोगों से मिली, बेटी ने किया इनकार

नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग इस संक्रमण से बचने के लिए दिए जा रहे निर्देश का पालन करें और हर संभव भीड़ में जाने से बचे। लेकिन इस बीच बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का सैंपल कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। कनिका कपूर का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कनिका कपूर ने लखनऊ में तीन पार्टियों में शिरकत की जिसमे तकरीबन 400 लोगों ने हिस्सा लिया था, लेकिन कनिका ने इस बात से इनकार किया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Kanika Kapoor ने Corona को लेकर Fans और Media से बोला ये बड़ा झूठ | वनइंडिया हिंदी
    क्या कहा पिता ने

    क्या कहा पिता ने

    कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने कहा कि कनिका लंदन से वापस आने के बाद 3-4 पार्टी में गई थी, जिसमे तकरीबन 300-400 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका के पिता ने कहा कि उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। बता दें कि कनिका के परिवार में कुल 6 लोग हैं और सभी का टेस्ट होगा। परिवार के संपर्क में जो भी आया है उनसे भी कनिका के परिवार ने अपील की है कि वह अपना टेस्ट करा लें। वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कनिका के पिता, मां, दादी और घर में काम करने वाले घर पर ही रहें, प्रशासन यहां पर उनके घर और बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रहा है।

    पिता और बेटी के बयान में अंतर

    पिता और बेटी के बयान में अंतर

    वहीं इस बीच खबर यह भी आई कि कनिका एयरपोर्ट से छिपकर भाग निकली थीं। एयरपोर्ट के ग्रांउंड स्टाफ की मदद से वह यहां से भागने में सफल रही। लेकिन कनिका के पिता ने इन आरोपों से इनकार किया है। राजीव कपूर ने कहा कि कनिका को बुखार और हल्की खांसी थी। लेकिन पिता के बयान के इतर कनिका का कहना है कि उनके पिता ऐसा कह ही नहीं सकते हैं, मैं 300-400 लोगों से नहीं मिली, यह बात झूठ है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ 10-30 लोगों से मिली।

    क्या कहना है कनिका का

    क्या कहना है कनिका का

    वहीं जब कनिका कपूर से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 10-30 लोगों से मिली हैं। कनिका ने कहा कि एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मैं गई थी, वहां कुछ ही लोग आए थे। कनिका ने आरोप लगाया कि वह एक अस्पताल में हैं, यहां खाने पीने का कुछ नहीं है। यहां डॉक्टर ने मुझे धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने आपके बारे में इंटरनेट पर पढ़ा है कि आप एयरपोर्ट से भागकर आई हैं, हम आपके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे। मैं डरी हुई हूं कि मेरे साथ क्या होगा। आरोप है कि कनिका एयरपोर्ट से छिपकर निकलीं, जिसपर उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत में कोई एयरपोर्ट से छिपकर बाहर आए, मैं आखिर क्यों छिपकर बाहर आऊंगी। कनिका ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेरा पूरा चेकअप हुआ, मैंने पूरा फॉर्म भरकर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+