Coronavirus: कनिका कपूर का झूठ आया सामने, वीडियो में खुली दावों की पोल

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का सैंपल कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। कनिका कपूर हाल ही मे लंदन से लौटी थीं, इसके बाद वह लखनऊ में कई पार्टियों में हिस्सा लेने पहुंची थीं, जिसके बाद तकरीबन 300-400 लोगों पर इस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। जिस पार्टी में कनिका शामिल हुईं थी उसमे कई सांसद, बड़े नेता, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री और गणमान्य शामिल थे। हालांकि कनिका कपूर ने दावा किया था कि वह सिर्फ 10-30 लोगों से मिली हैं।

वीडियो में खुली पोल

वीडियो में खुली पोल

लेकिन उस पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग इस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह पार्टी होली मिलन की है, जिसमे देखा जा सकता है कि लोग फूलों की होली खेल रहे हैं। जबकि कनिका कपूर का कहना था कि वह अपने दोस्त की एक बर्थडे पार्टी में गई थीं, यहां बहुत कम ही लोग थे, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उनका दावा झूठा निकला है। कनिका कपूर लखनऊ स्थित ताज होटल में भी गई थीं। फिलहाल कनिका को भर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

क्या कहा पिता ने

क्या कहा पिता ने

कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने कहा कि कनिका लंदन से वापस आने के बाद 3-4 पार्टी में गई थी, जिसमे तकरीबन 300-400 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका के पिता ने कहा कि उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। बता दें कि कनिका के परिवार में कुल 6 लोग हैं और सभी का टेस्ट होगा। परिवार के संपर्क में जो भी आया है उनसे भी कनिका के परिवार ने अपील की है कि वह अपना टेस्ट करा लें। वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कनिका के पिता, मां, दादी और घर में काम करने वाले घर पर ही रहें, प्रशासन यहां पर उनके घर और बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रहा है।

क्या कहना है कनिका का

क्या कहना है कनिका का

वहीं जब कनिका कपूर से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 10-30 लोगों से मिली हैं। कनिका ने कहा कि एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मैं गई थी, वहां कुछ ही लोग आए थे। कनिका ने आरोप लगाया कि वह एक अस्पताल में हैं, यहां खाने पीने का कुछ नहीं है। यहां डॉक्टर ने मुझे धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने आपके बारे में इंटरनेट पर पढ़ा है कि आप एयरपोर्ट से भागकर आई हैं, हम आपके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे। मैं डरी हुई हूं कि मेरे साथ क्या होगा। आरोप है कि कनिका एयरपोर्ट से छिपकर निकलीं, जिसपर उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत में कोई एयरपोर्ट से छिपकर बाहर आए, मैं आखिर क्यों छिपकर बाहर आऊंगी। कनिका ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेरा पूरा चेकअप हुआ, मैंने पूरा फॉर्म भरकर दिया था।

ये हस्तियां शामिल थीं पार्टी में

ये हस्तियां शामिल थीं पार्टी में

जानकारी के अनुसार लखनऊ में कनिका तीन पार्टियों में शामिल हुईं। वह ताज होटल भी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और गणमान्य शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+