ओडिशा: कटक के एक अस्पताल से भागा Coronavirus का मरीज, आयरलैंड का है रहने वाला
कटक। आयरलैंड का एक नागरिक जो कोरोना वायरस का संदिग्ध था, ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल से भाग गया है। गुरुवार देर रात यह घटना हुई है और अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार को इसकी पुष्टि की गई है। इस व्यक्ति को एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और यह आइसोलेशन वॉर्ड में था। इमरजेंसी ऑफिशियल बी महाराणा की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया है कि मरीज के खिलाफ स्थानीय मंगलपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।
Recommended Video

भारत में अब तक 30 मामले
उत्तर प्रदेश के एक दंपति को भी कटक के एक सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। ये भी कोरोना वायरस के संदिग्ध बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दो और लोगों को इसी संदेह के आधार पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत में कोरोना वायरस बीमारी के मामले अब 30 पहुंच गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है और गुरुवार शाम तक दुनियाभर में संक्रमण के 97,000 मामले सामने आए थे। जबकि अब तक 3300 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से खांसी, बुखार और सांस की बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2019 में इस वायरस का पहला केस चीन में नजर आया था। अब तक 60 देशों में वायरस ने दस्तक दे दी है जिसमें से ईरान, साउथ कोरिया और इटली में यह वायरस तेजी से फैल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications