कोरोना केसों में गिरावट लेकिन डरा रहे हैं मौत के आंकड़े, 24 घंटे में 4,329 लोगों की गई जान, 2.63 लाख मामले

कोरोना केसों में गिरावट लेकिन डरा रहे हैं मौत के आंकड़े, 24 घंटे में 4,329 लोगों की गई जान, 2.63 लाख मामले

नई दिल्ली, 18 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अब हर दिन होने वाले मौत के आंकड़े डरा रहे हैं। हर दिन आने वाले कोविड-19 के नए केसों में तो गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में मंगलवार (18 मई) को बीते 24 घंटे में 4,329 लोगों की मौत हुई हैं। जो देश में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं 2,63,533 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 4,22,436 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। यानी जितने नए केस आए हैं, उसके मुकाबले 2 लाख ज्याद लोग कोविड से ठीक हो गए हैं। देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 33,53,765 हो गई है। वहीं 2,15,96,512 लोग अब तक कोविड से ठीक होकर डिस्चार्ज होग गए हैं। कोरोना से अब तक भारत में 2,78,719 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: बीते 24 घंटे में आए 2,63,533 नए के, 4329 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,52,28,996 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 15,10,418 वैक्सीन लगाई गई है। वहीं 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत भारत में अब तक कुल 18,44,53,149 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

    बाकी अन्य कोरोना प्रभावित राज्यों के हाल?

    -कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में (17 मई) 38,603 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 34,63 लोग ठीक हुए हैं और 476 मौतें हुई हैं। कर्नाटक में कुल मामले 22,42,065 हुई है। एक्टिव केसों की संख्या 6,03,639 है और कोविड से अब तक 22,313 लोगों की मौत हुई है।

    - महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,616 नए मामले सामने आए हैं और 48,211 लोग रिकवर हुए हैं। एक दिन में 516 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 82,486 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 4,45,495 है। कुल मामले 54,05,068 है और कुल रिकवरी की संख्या 48,74,582 है।

    - पश्चिम बंगाल में 17 मई को कोविड-19 के 19,003 नए मामले सामने आए हैं और 19,101 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं 147 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोन एक्टिव केसों की संख्या 1,31,560 है। वहीं बंगाल में कोविड से अब तक 13,431 लोगों की मौत हुई है।

    - तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 33,075 नए कोरोना मामले आए हैं और 20,486 रिकवर हुए हैं। वहीं एक दिन में 335 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में कोविड से अब तक 18,005 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 2,31,596 है। वहीं रिकवर हुए लोगों की संख्या 13,81,690 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+