क्वारंटीन से भागने वालों की अब खैर नहीं, जानें निगरानी रखने के लिए क्या करने वाली है मोदी सरकार

क्वारंटीन से भागने वालों की अब खैर नहीं, जानें सख्‍त निगरानी रखने के लिए क्या करने वाली हैं मोदी सरकार

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20471 हो गई है, और 652 लोगों की मौत हो गई है।

मरीजों के भागने से खतरा बढ़ रहा है

मरीजों के भागने से खतरा बढ़ रहा है

दरअसल, कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चिकित्‍सकों की सलाह पर सरकार लोगों को क्वारंटीन कर रही है। कई लोगों को सेल्फ क्वारंटीन किया जा रहा है तो कई लोगों को डॉक्टर्स की निगरानी में अस्पताल में क्वारंटीन किया जा रहा है, लेकिन कई लोग क्वारंटीन से भाग जा रहे हैं। माना जा रहा हैं कि कारंटीन किए गए लोगों के भागने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए अब सरकार एक उपाय करने जा रही है जिसके बाद सरकार इन पर निगरानी अच्‍छे से रख सकेगी।

रिस्‍टबैंड पहना कर रखेगी निगरानी

रिस्‍टबैंड पहना कर रखेगी निगरानी

अब मोदी सरकार ने ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए सरकार रिस्टबैंड की तैयारी में है। ये रिस्टबैंड काफी हद तक स्मार्टबैंड की तरह है जिनमें लोकेश और शरीर का तापमान ट्रैक करने जैसे फीचर्स होंगे। इसकी जानकारी सरकार ने बुधवार को दी है। स्मार्ट रिस्टबैंड तैयार करने का उद्देश्य क्वारंटीन किए गए लोगों को ट्रैक करना और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति करने वालों की मदद करना है। मालूम हो कि भारत से पहले हांगकांग इस तरह के रिस्टबैंड का इस्तेमाल कर चुका है। हांगकांग ने लोगों की विदेश यात्रा पर नजर रखने के लिए भी रिस्टबैंड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रिस्‍टबैंड में होंगे ये फीचर

रिस्‍टबैंड में होंगे ये फीचर

सूत्रों के अनुसार सरकार ने हजारों रिस्टबैंड को तैयार करने का ऑर्डर दे दिया है, हालांकि सटीक आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया नाम की कंपनी अगले हफ्ते तक अस्पतालों और राज्य सरकारों के लिए रिस्टबैंड की डिजाइन पेश करेगी और उन्हें बनाने के लिए भारतीय स्टार्ट-अप के साथ काम करेगी। रिस्टबैंड में आपातकाल बटन भी होगा जिसके जरिए यूजर्स मदद ले सकेंगे।कंपनी के चेयरमैन जॉर्ज कुरुविला ने कहा कि मई में रिस्टबैंड रोल आउट किए जाने की संभावना है। रिस्टबैंड में क्वारंटीन किए गए लोगों की पलपल की लोकेशन का डाटाबेस होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+