Coronavirus: मशहूर निर्देशक का Tweet- 'सोचा ना था कि हमारी मौत भी Made in China होगी'

नई दिल्‍ली। भारत आए इटली के 15 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज (एम्‍स) की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। इन सभी टूरिस्‍ट्स को नई दिल्‍ली स्थित आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है, तो वहीं कोरोना वायरस के भारत में 9 मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, भारत में इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी है।

Coronavirus को लेकर भारत में अलर्ट जारी

Coronavirus को लेकर भारत में अलर्ट जारी

लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है कि इसी बीच बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक लेकिन विवादित बयानों के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने कोरोना वायरस को लेकर एक बेहद अजीब सा ट्वीट किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'सोचा ना था कि हमारी मौत भी मेड इन चाइना होगी'

'सोचा ना था कि हमारी मौत भी मेड इन चाइना होगी'

दरअसल बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कोरोनावायरस को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारी मौत भी मेड इन चाइना होगी, रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

वायरल हुआ रामगोपाल वर्मा का Tweet

कुछ लोगों ने लिखा है कि एक फायदा है चीनी मौत का, की ये ज्यादा दिन तक टिकेगी नहीं तो किसी ने ट्वीट किया है कि किसी ने कहा कि जिंदगी अमूल्य है इसलिए ये सस्ती मौत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है, बस आप लोग सावधान रहिए।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

वैसे आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर भारत अलर्ट है, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक इटली, ईरान, साउथ कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों को जो वीजा या ई-वीजा जारी किया गया है, उसे रद्द कर दिया गया है, 3 मार्च के बाद इस देश के किसी नागरिक को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा, इसके अलावा भारतीय नागरिकों को भी इन देशों को जाने से मना किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+