गृह मंत्रालय ने कोविड गाइडलाइंस को 28 फरवरी तक बढ़ाया, राज्यों से सावधानी बरतने को कहा
नई दिल्ली, 27 जनवरी: केंद्रीय गृह मंत्रालय कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम को लेकर जारी दिशानिर्देशों को 28 फरवरी, 2021 तक बढ़ा दिया है। जिसके बाद केंद्र ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर इनको जमीन पर उतारने को कहा है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारी महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सावधानियों का पालन किया जाना चाहिए। गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना की रोकथाम और सावधानी के लिए दिशानिर्देशों को 28 फरवरी, 2021 तक बढ़ाया गया है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए। कोरोना महामारी से उबरने के लिए गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किए जाने की जरूरत है।
In wake of rising COVID cases, Union Home Secretary writes to chief secretaries all States/UTs, asking to issues necessary directions to authorities concerned for effective management of the disease
— ANI (@ANI) January 27, 2022
"All States/UTs must observe all precautions¬ let the guard down,"he writes pic.twitter.com/2sXdPEbWUw
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो कई दिनों से हर रोज दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घटों में कोरोना के 286384 नए मामले सामने आए हैं जबकि 573 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 22,02472 है।












Click it and Unblock the Notifications