देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं, राज्यों को पहुंच रहीं पर्याप्त डोज: अमित शाह

कोरोना वैक्सीन की देश में कोई कमी नहीं: अमित शाह

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। राज्यों के पास पर्याप्त डोज हैं और टीकाकरण का काम चल रहा है। शुक्रवार को कोलकाता में अमित शाह ने ये कहा है। यहां अपनी प्रेस वार्ता में शाह ने कहा, वैक्सीन की कमी की जानकारी सही नहीं है। सभी राज्यों को केंद्र की ओर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज दी जा रही है। अमित शाह का ये बयान ऐसे समय आया है जब पांच से ज्यादा राज्य वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने और कई शहरों में टीकाकरण रुक जाने की बात कह रहे हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccine Crisis : Amit Shah बोले- देश में Vaccine की कमी नहीं | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Home Minister Amit Shah says information on vaccine shortage is not right All states are being provided adequate number of vaccine doses

    कई राज्य कह रहे वैक्सीन स्टॉक खत्म होने की बात

    देश में लगातार बढ़ते कोराना के मामलों के बीच बीते तीन दिनों से कोरोना वैक्सीन की कमी की बात सामने आ रही है। महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों की ओर से कहा गया है कि उनके पास वैक्सीन की पर्याप्त डोज नहीं हैं। महाराष्ट्र में तो कई वैक्सीन सेंटर को अस्थायी तौर पर बंद भी किया गया है।

    एक और राज्य वैक्सीन की कमी बता रहे हैं और केंद्र सरकार से ज्यादा डोज मांग रहे हैं तो वहीं केंद्र का कहना है कि वैक्सीन तो पर्याप्त भेजी जा रही है। अमित शाह के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी कह चुके हैं कि किसी भी राज्य में टीकों की कमी नहीं है। हर्षवर्धन का कहना है कि टीकों की कमी के आरोप पूरी तरह बेबनियाद हैं।

    45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जा रही वैक्सीन

    देश में इस समय कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 45 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। देश में जनवरी में टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इसके बाद 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को वैक्सीन दी गई। अब 45 साल से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+