'आशावान रहें और बरतें सावधानी': ज्यादा कोरोना मामलों वाले राज्यों को केंद्र का मंत्र
नई दिल्ली, 10 फरवरी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब उतर रही है लेकिन लोगों को एहतियात बरतना बंद नहीं करना है। कोरोना संक्रमण को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा, कुछ राज्यों में काफी केस आ रहे हैं लेकिन कुल मिलाकर कोरोना महामारी की स्थिति अब काफी कंट्रोल में है। इसके बावजूद हम अपनी सुरक्षा को कम नहीं कर सकते। हमें समझना चाहिए कि दुनिया इस वायरस के बारे में सब कुछ नहीं जानती है। ऐसे में सतर्कता जारी रहनी चाहिए। केंद्र ने ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों को आशावान रहते हुए सावधानियां बरतने को कहा है।

Recommended Video
वैक्सीनेशन को लेकर डॉ. वीके पॉल ने बताया कि हमें टीकाकरण कवरेज में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। 96 फीसदी लोगों को पहली खुराक एक बड़ूी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि पुणे स्थित जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स में बन रही भारत की आरएनए (एमआरएनए) कोविड वैक्सीन ट्रायल के आखिरी फेज में है। जल्दी ही इसका इस्तेमाल शुरू होने की उम्मीद है।
सक्रिय केस आठ लाख के नीचे
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि देश में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज़ हुए। देश में 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। पिछले चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले दर्ज हुए हैं। चार राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में 50,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 11 राज्यों में 10,000 से 50,000 के बीच सक्रिय केस हैं।
मंत्रालय ने बताया है कि केरल में सबसे ज़्यादा 2,50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 86,000, तमिलनाडु में 77,000 और कर्नाटक में 60,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। देश में 61 फीसदी सक्रिय मामले अभी इन्हीं चार राज्यों से हैं।
अग्रवाल ने जानकारी दी है कि बीते महीने जनवरी की 24 तारीख को कोविड की दैनिक सकारात्मकता दर 20.75 फीसदी दर्ज की गई थी, जो अब घटकर 4.44 प्रतिशत पर आ गई है। ये साफ दर्शाता है कि संक्रमण फैलने की दर में काफी कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications