कोरोना की वजह से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश त्रस्त लेकिन दिल्ली से आई राहत की खबर
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता का कारण बना हुआ है। लॉकडाउन की अवधि पूरी होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार के पार जाना सरकार के लिए बड़ी समस्या है।

Recommended Video
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 26,917 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए, जबकि इसी दौरान 47 लोगों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि अब तक 5913 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है।
- महाराष्ट्र में सबसे गंभीर : स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में एक दिन में 811 नए मरीज मिले और पिछले 6 दिन में 71 लोगों की मौत हुई है यानी औसतन हर दो घंटे में एक मरीज दम तोड़ रहा है।
- गुजरात त्रस्त : संक्रमितों के मामले में गुजरात एक महीने में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अहमदाबाद में रविवार को 18 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। यहां औसतन हर ढाई घंटे में एक मौत हो रही है।
- मध्य प्रदेश में भी कोरोना का तांडव : राज्य में इंदौर और भोपाल रेड जोन बने हुए हैं। देश के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है।
- दिल्ली से राहत की खबर: तो इस आफत के बीच दिल्ली से थोड़ी राहत भरी खबर आई है, राजधानी में कोरोना को मात देने वाले फाइटर्स की संख्या इजाफा हो रहा है। अब दिल्ली में हर तीसरा मरीज ठीक होकर घर पहुंच रहा है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 33 तक पहुंच चुका है,18 अप्रैल से इसमें तेजी आई है।
सीएम केजरीवाल ने भी कही ये बात
रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि पिछला हफ्ता उसके पहले के हफ्ते से बेहतर रहा है। आंकड़ों के हवाले से उन्होंने बताया था कि दिल्ली में कोरोना के केस मिलने के बाद सातवें हफ्ते में 850 नए केस आए थे लेकिन 8वें हफ्ते में 622 नए मरीज ही आए। सातवें हफ्ते में 260 लोग ठीक हुए, जबकि पिछले 8वें हफ्ते में 580 लोग। सीएम ने कहा कि एक तरह से पिछला हफ्ता अच्छा रहा। सभी ने बड़ी कठिनाई से लॉकडाउन का पालन किया है और इसी तरह आगे भी करते रहे तो बीमारी से छुटकारा पा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications