COVID19 effect in Mumbai : कोरोना के कारण 'द कपिल शर्मा' शो की शूटिंग कैंसिल, पब-बार भी हुए बंद
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हजार से ज्यादा हो गई हैं, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 हो गई है तो अब तक यहां इससे तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस महामारी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, कोरोना के खौफ के कारण दिल्ली से मुंबई तक सब बंद है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज
मायानगरी मुंबई में कोरोना के कारण पब-बार, स्कूल-कॉलेज, मॉल सब बंद है, बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं, यहां पर मरीजों की संख्या 38 है।

18 मार्च के शूट को किया गया कैंसिल
मनोरंजन जगत पर भी इसका खास असर पड़ा है, बहुत सारी फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है, शूटिंग बंद होने वालों में सोनी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' भी शामिल है, बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'द कपिल शर्मा' शो का एक एपिसोड जिसे 18 मार्च को शूट किया जाना था उसकी शूटिंग कैंसिल कर दी गई है, स्टार कास्ट से लेकर क्रू तक सभी लोगों को घर पर बने रहने के आदेश दिए गए हैं।

कोरोना की वजह से हाहाकार
दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस बीच, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई लेकिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक मजबूत होकर एक बार फिर 31 हजार अंक के स्तर पर पहुंच गया है तो वहीं निफ्टी ने भी करीब 100 अंक की छलांग लगाई और 9 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया लेकिन ये बढ़त कुछ मिनटों तक रही और सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार करने लगे हैं।

'पूरा विश्व अदृश्य सेना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने का भरोसा जताते हुए कहा है कि विश्व समुदाय कोविड-19 की एक अदृश्य सेना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि देश इस वायरस से खिलाफ लड़ाई में हर उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका में इस वायरस से अभी तक 105 लोगों की जान जा चुकी है और विश्व में 7,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications