कोराना का संक्रमण लेकर दिल्‍ली से न आ पाए कोई, नोएडा ने बॉर्डर किया पूरी तरह सील

नोएडा। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए नोएडा-दिल्‍ली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने यह आदेश जारी किया। गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने ट्वीट कर कहा, 'स्वास्थ्य विभाग की सलाह और व्यापक पैमाने पर सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर कोरोना से जंग के निवारक उपाय के रूप में हम दिल्ली-नोएडा सीमा को पूरी तरह से बंद कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि कृपया सहयोग करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें।'

कोराना का संक्रमण लेकर दिल्‍ली से न आ पाए कोई, नोएडा ने बॉर्डर किया पूरी तरह सील

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में स्वास्थ्य विभाग की उस रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसके मुताबिक, शहर में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों में उनकी संख्या काफी है जिनका संबंध किसी न किसी रूप में दिल्ली से रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन काफी हो रहा है जिस पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है।

बॉर्डर सील, इन 6 सेवाओं को मिलेगी छूट

1. कोविड-19 के दौरान सेवाओं में लगे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पास के साथ छूट होगी।
2. जरूरी सामान लाने-ले जाने वाले हल्के/भारी वाहनों को छूट होगी। वाहनों में अगर यात्रियों को ले जाते हुए पाया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
3. एंबुलेंस सेवाएं
4. भारत सरकार में उप सचिव या उनसे वरिष्ठ अधिकारियों को गृह मंत्रालय के पास के साथ छूट होगी।
5. ऐसे मीडियाकर्मी जिनके पास अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) और जिला सूचना अधिकारी की ओर पास जारी किया गया हो, उन्हें आवागमन की छूट होगी।
6. ऐसे विशेषज्ञ डॉक्टर जिन्हें नोएडा में जरूरी और इमरजेंसी सेवाएं देनी हों, उनकी लिस्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन को सौंपेंगे।

नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 102

गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 102 हो गई है। जिला सतर्कता अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 116 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, इसमें 114 रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+