दिल्ली में आज कोरोना के रिकॉर्ड मामले, सरकार ने दी बार-क्लब में बीयर बेचने की इजाजत

कोरोना वायरस: दिल्ली और महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड संख्या में नए केस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना के 1877 नए केस मिले हैं और 65 मौतें आज दिल्ली में हुई हैं। एक दिन में ये राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

Coronavirus Delhi and maharshtra highest single day spike in cases

Recommended Video

    Coronavirus को लेकर Central Government का दावा, देश में Community Transmission नहीं | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अब 34687 हो गई है और 1085 मौतें हुई हैं। दिल्ली में 20871 सक्रिय मामले हैं और 12731 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच गुरुवार को दिल्ली सरकार ने लाइसेंसी रेस्तरां, बार, होटल, क्लब को शराब बेचने की अनुमति दी है। सरकार ने 30 जून तक एक्सपायर हो रही शराब के स्टॉक बेचने के लिए इजाजत दी है।

    महाराष्ट्र में भी गुरुवार को रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। राज्य में आज 3607 नए कोरोना केस मिले और 152 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन के लिहाज से ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की संख्या अब 97,648 पर पहुंच गई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 3254 नए केस मिले थे और 149 मौतें हुई थीं। ये भी एक दिन के लिहाज से रिकॉर्ड था लेकिन गुरुवार को इससे ज्यादा केस आए और मौतें हुईं।

    कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 9996 नए केस सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 286579 हो गई। अभी तक 141029 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 137448 हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 357 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8102 हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+