भारत में 60 हुए Coronavirus के मामले, केरल में स्थिति बिगड़ी, विदेश से आने वालों का वीजा सस्पेंड

Coronavirus:भारत में 60 हुए मामले, केरल में स्थिति बिगड़ी, विदेश से आने वालों का वीजा सस्पेंड

नई दिल्ली। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आने से भारत में अब तक 1 की मौत हुई है। वहीं सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। वहीं विदेश आने-जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उनका वीजा सस्पेंड करने की बात कही है। वहीं अमेरिका में भारत उच्चायुक्त नें भारत आने-जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

 Coronavirus declared epidemic disease,Govt alert to All tourist visas suspended till April 15th to prevent coronavirus spread

चीन, ईरान और इटली में महामारी बने कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी महामारी घोषित किया है। वहीं भारत सरकार ने लोगों को विदेश न आने-जाने की सलाह दी है। भारत सरकार ने विदेश से आने वाले लोगों का वीजा सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। हालांकि राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी।

भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को गैरजरूरी विदेशी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। वहीं विदेश दौरे से भारत आने वाले लोगों को कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जो भी विदेशी शख्स भारत आने की इच्छा रखता है, वह पहले भारतीय दूतावास से संपर्क करे। स्वास्थ विभाग ने साफ-साफ कहा है कि अगर आवश्यक न हो तो विदेश दौरे से बचे। वहीं अगर वो भारत आते हैं तो उन्हें 14 दिन तक लोगों से अलग निगरानी में रखा जा सकता है।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना से संक्रमित 60 मरीज में से एक की मौत हो गई। केरल में स्थिति खराब होती जा रही है। अब तक देश के 11 राज्यों में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को हुई इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। सरकार ने कहा है कि चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में जो भी भारतीय या विदेशी यात्री 15 फरवरी तक रहे हों, उन्हें भारत आने पर 14 दिनों के लिए मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus पर Lok Sabha में ये बोले Health Minister Dr. Harsh Vardhan | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+