Corona Case in India: भारत में बीते 24 घंटों में 2060 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

Corona Case in India: भारत में बीते 24 घंटों में 2060 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

coronavirus cases in India: भारत में फेस्टिवल सीजन के बीच कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार 17 अक्टूबर को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 2,060 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उसी दौरान एक दिन में 10 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 4 मौत केरल से है। बीते एक दिन में 1,841 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं।

COVID19 India case

देश में कोरोना की कुल संख्या 4,46,30,888 हो गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,905 है। कोरोना एक्टिव मामले बढ़कर 26,834 हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस में कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है।

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई। 24 घंटों में कोरोना एक्टिव मामलों में 209 नए केस की बढोतरी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 1.86 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.02 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,75,149 हो गई, जबकि कोरोना डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 219.33 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भारत में 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख कोरोना केस हो गए हैं। वहीं 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। भारत में 4 मई 2021 को दो करोड़ मामलों, 23 जून को तीन करोड़ मामलों और 25 जनवरी 2020 को चार करोड़ केस भारत में हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+