Corona Update: भारत में कोरोना के मामले 9 लाख के पार, महज 3 दिन में 1 लाख नए केस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख के पार हो चुकी है। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण के मरने वाले मरीजों की संख्या 23500 के पार कर चुकी है। सबसे बुरे हालात राजधानी दिल्ली के है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख 13 हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 1,13,740 हो गई है, जबकि अब तक 3,411 लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख के पार हो गई है। सोमवार सुबह जब सरकारी आंकड़े जारी किए गए तो देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,78,254 पर पहुंच गई थी, लेकिन चंद घंटों बाद ही ये आंकड़े 9 लाख को पार कर गए। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ तीन दिन में 1 लाख से ज्यादा केस बढ़े। जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 904,225 पहुंच गई है। वहीं 569,753 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 23711 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो 24 घंटे में यहां 6497 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,924 हो गई है। प्रदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 10,482 के पार हो गई है। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1246 नए केस सामने आए हैं। यहां कोरोना संक्रमण के मामले 1,13,740 पर पहुंच चुके हैं। जहां कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े चिंता बड़ा रहे हैं तो वहीं रिकवरी रेट ने राहत दी है। यहां रिकवरी रेट रिकॉर्ड 80.28 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications