Covid19: 118 दिनों में सबसे कम कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 3,230 नए केस, 4,255 मरीज हुए ठीक

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 3,230 नए केस, 4,255 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, 27 सितंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार (27 सितंबर) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,230 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये 118 दिनों में सबसे कम कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं वहीं पिछले एक दिन में 4,255 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 42,358 है।

coronavirus case

डेली पॉजिटिविटी रेट 1.18 फीसदी है। देश में कोरोना से कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 44004553 है। कोरोना के कुल केसों की 4,45,75,473 हो गई है।

पिछले एक दिन में कोरोना से 32 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें से अकेले केरल में 22 लोगों की मौत हुई है। जिससे देश में कुल मरने वालों की संख्या 5,28,562 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है। कोरोना रिकवरी रेट दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।

बीते 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोरोना केसलोएड में 1,057 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.58 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 217.82 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+