Coronavirus cases: धीरे-धीरे कम हो रहा है कोरोना, 24 घंटे में 18 % कम दर्ज किए गए केस, जानिए क्या है स्थिति

coronavirus case: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,874 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोविड-19 से 25 लोगों की मौत हुई है।

coronavirus case

Coronavirus cases In India: कोरोना वायरस के मामले अब भारत में धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। रविवार (30 अप्रैल) को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में 5,874 नए कोरोनो वायरस केस सामने आए हैं। ये 29 अप्रैल को दर्ज किए कए आंकड़े से 18 फीसदी कम है।

देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या घटकर 49,015 हो गई है। बीते एक दिन में कोरोना से 25 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से केरल से 9 केस शामिल हैं। जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,533 हो गई है।

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 3.31 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.25 प्रतिशत है। देश में कोरोना टैली 4.49 करोड़ (4,49,45,389) हो गई है। सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.11 प्रतिशत शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नेशनल कोरोना रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,43,64,841 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में 220.66 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई है। शनिवार (29 अप्रैल) को देश में कोविड-19 के 7,171 नए मामले सामने आए थे और 40 मौतें हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+