मुंबई में बढ़े कोरोना के केस, 1305 बिल्‍डिंग सील, 71 हजार से अधिक परिवार फिर पाबंदियों में

मुंबई। कोरोना का संक्रमण एक तरफ जहां कम हो रहा है वहीं मुंबई में अचानक से कोरोना मरीजों में तेजी आ गई है। मुंबई में 2749 केस सामने आए हैं। इसे देखते हुए बीएमसी ने 1305 इमारतों को सील कर दिया है। इनमें कुल 71, 838 परिवार रहते हें। आपको बता दें कि बीएमसी ने गुरुवार को कोरोना मामलों को लेकर मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी।

कोरोना का संक्रमण एक तरफ जहां कम हो रहा है वहीं मुंबई में अचानक से कोरोना मरीजों में तेजी आ गई है। मुंबई में 2749 केस सामने आए हैं। इसे देखते हुए बीएमसी ने 1305 इमारतों को सील कर दिया है।

इसमें कहा गया था कि यदि किसी बिल्‍डिंग में पांच या उससे ज्‍यादा कोरोना के मामले मिलते हैं तो फिर पूरी बिल्‍डिंग को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर मरीज होम क्‍वारंटाइन में रहना पसंद करता है तो उसके हाथों पर स्‍टैंप लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोविड-19 के 6,000 नए मामले आए हैं। संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए हैं। इससे पहले राज्य में 30 अक्टूबर को एक दिन में 6,000 से ज्यादा मामले आए थे और उसके बाद मामलों की संख्या घटने लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+