मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, FCI के 80000 मजूदरों को मिलेगा 15 लाख का मुफ्त बीमा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है, तमाम कामकाज ठप पड़े हैं। लेकिन बावजूद इसके लोगों को खाद्य सामान की किल्लत ना हो इसके लिए लाखों मजदूर रात दिन काम में जुटे हैं जिससे कि खाद्यान्न की आपिर्ति बाधित ना हो। ऐसे में तमाम फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि वह एफसीआई के 80 हजार मजदूरों, 108714 कर्मचारियों और अधिकारियों की अगर कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत होती है तो उन्हें सरकार बीमा सुरक्षा देगी।
Recommended Video

सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
तमाम एफसीआई के मजदूरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बीमा के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार के फैसले के बाद अब सभी कर्मियों को सुरक्षा बीमा मुहैया कराया जाएगा। इसके तहत 24 मार्च 2020 से 23 सितंबर 2020 तक इस 6 महीने की अवधि में अगर किसी भी एफसीआई कर्मी की ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस की वजह से मौत होती है और वह नियमित कर्मी है तो उसके परिजनों को 15 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं अगर अनुबंधित मजदूर है तो उसे 10 लाख रुपए का बीमा मिलेगा।

किसे कितना कवर मिलेगा
सरकार के प्रस्ताव के अनुसार कैटेगरी 1 के अधिकारियों को 35 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। जबकि कैटेगरी 2 के कर्मियों को 30 लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया जाएगा। बात करें कैटेगरी 3 और कैटेगरी 4 के कर्मचारियों की तो उन्हें 25-25 लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया जाएघा। केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस संकटकाल में जो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं सरकार उन कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए संकल्पित है।

पूरा देश लॉकडाउन में
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशभर में तीन हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसके बाद से लोगों को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की खाद्य सामग्री की कमी ना हो इसके लिए ये तमाम एफसीआई के कर्मचारी लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी आगे बढ़ सकता है। लिहाजा इन कर्मचारियों को सरकार ने बीमा सुरक्षा देने का फैसला लिया है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications