Corona संकट के बीच भी मक्‍कारी से बाज नहीं आ रहा चीन, दुनिया भर से खरीदा PPE किट, अब महंगे दाम में बेच रहा

न्‍यूयॉर्क। पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है और ऐसे समय चीन ने अपने व्यापारिक मंसूबों को पूरा करने के लिए बेशर्मी पर उतर आया है। अमेरिका का दावा है कि चीन पीपीई किट की जमाखोरी कर उसे महंगे दाम में बेच रहा है। व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिका के पास इस बात के 'सबूत हैं कि जनवरी और फरवरी में चीन ने 18 गुना अधिक मास्क और निजी सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) मंगाए थे जिसे अब वह ऊंची दरों पर बेच रहा है।'

Corona संकट के बीच भी मक्‍कारी से बाज नहीं आ रहा चीन, दुनिया भर से खरीदा PPE किट, अब महंगे दाम में बेच रहा

व्हाइट हाउस के व्यापार और विनिर्माण के निदेशक पीटर नवारो ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत और ब्राजील सहित कई देशों के पास पर्याप्त पीपीई किट नहीं हैं क्योंकि बीजिंग उन्हें जमा कर रहा था। नवारो ने एक साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस न्यूज को बताया कि चीन ने वायरस को छुपाते हुए दुनियाभर की सभी पीपीई किटों को इकट्ठा कर लिया था। नवारो के अनुसार, यूरोप, भारत, ब्राजील और अन्य के पास पर्याप्त पीपीई नहीं है क्योंकि चीन इनकी जमाखोरी कर रहा है।

उन्होंने कहा, 'उनके पास दो अरब से ज्यादा मास्क थे। उन्होंने चश्मे और दस्तानों दोनों के अपने खर्च को बढ़ा दिया।' अधिकारी ने कहा, चीन न केवल चिकित्सा उपकरणों की जमाखोरी कर रहा है बल्कि ऊंची दर पर इन्हें बेच भी रहा है। इस तरह दुनियाभर में इन्हें बेचना गलत है। नवारो ने कहा कि ऐसी बातों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि कोई भी देश, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का हिस्सा होने का दावा करता है उसके लिए इस तरह से बर्ताव करना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+