Coronavirus: UK से लौटे 32 लोग नहीं हो रहे ट्रेस, गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सौंपी लिस्ट
Coronavirus: यूके में कोरोना के बाद एक नए तरह का संक्रमण सामने आने के बाद भारत में यूके से लौटने वाले लोगों को ट्रेस करना एक नई मुसीबत बन गया है। दरअसल यूके से जो लोग पिछले दिनों में लौटे हैं वह लापता हैं और उनकी आधी-अधूरी जानकारी की वजह से प्रशासन उन्हे ट्रेस नहीं कर पा रहा है। गुड़गांव में भी यूके से लौटे 32 लोगों को प्रशासन ट्रेस नहीं कर पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच के लिए हमने इसे गुड़गांव पुलिस को सौंप दिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो आंकड़े साझा किए गए हैं उसके अनुसार गुड़गांव में यूके से 1240 लोग लौटे हैं। जिसमे से 530 लोगों की एंट्री डुप्लिकेट थी जिसमे से 517 लोगों को प्रशासन ने ट्रेस कर लिया है जबि 164 लोग दूसरे देश, राज्य या शहर चले गए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि कुल 32 यात्री अभी भी लापता हैं जिन्हे ट्रेस नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इन लोगों ने गलत फोन नंबर या पता दिया है। इन यात्रियों की लिस्ट को पुलिस कमिश्नर के साथ साझा किया गया है ताकि जरूरी कदम उठाए जा सके।
डॉक्टर वीरेंद्र का कहना है कि हमने अभी तक 367 लोगों का कोरोना टेस्ट किया है, जिसमे से 349 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमे से सिर्फ एक यात्री का कोरोना पॉजिटिव आया है और उसे आइसोलेट कर दिया गया है। नए म्यूटेंट स्टेन का टेस्ट कराने के लिए सैंपल को दिल्ली भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। इससे पहले रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपील की गई थी कि जो लोग यूके से गुड़गांव आए हैं वह खुद से आगे आकर अपना टेस्ट कराएं। बावजूद इसके लोग सामने नहीं आ रहे हैं। डॉक्टर वीरेंद्र ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications