21 इटली के नागरिकों को होटल से आइसोलेशन सेंटर भेजा गया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इटली के 21 नागरिकों को साउथ दिल्ली के एक होटल से प्रिवेंशन आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इन सभी लोगों को इंडो तिबत बॉर्डर पुलिस होटल से लेकर आइसोलेशन सेंटर पहुंची। इन सभी लोगों के सैंपल को टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। सैंपल के रिजल्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं।

corona

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का खतरा लगातार मंडरा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हमारी जानकारी में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज आया है। लेकिन अभी किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है। संदिग्ध मरीज के टेस्ट किए जाएंगे। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हमे इस बात की जानकारी भी मिली है कि यह व्यक्ति बिलासपुर का है।

गौरलब है कि कोरोना वायरस चीन से निकलकर दर्जनों देशों में फैल चुका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 27 पहुंच चुकी है, जबकि इसकी वजह से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 231 संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। ईरान के प्रशासन में कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हैं। जिनमें ईरान की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख भी शामिल हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद के आठ फीसदी सांसदों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोला अली खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मीरमोहम्मदी की कोरोना के कारण मौत हो गई है। वहीं ईरान के 290 में से कम से कम 23 सांसद कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+