वैक्सीन लेने के बाद देश में 2.6 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली, 14 अगस्त: देश में ऐसे लोगों की संख्या 2 लाख 60 हजार है, जिनको वैक्सीन लेने के बाद कोरोना हुआ है। सरकार की ओर से जारी ये आंकड़े 3 अगस्त तक के हैं। जनवरी में टीकाकरण शुरू हुआ था। ऐसे में करीब छह महीने के भीतर टीका लगने के बावजूद 2.6 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। आंकड़ों के मुताबिक, दोनों डोज ले चुके लोगों में संक्रमण की संख्या उन लोगों की तुलना में कम रही, जिन्हें कोविड वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक मिली थी।

डाटा के अनुसार 2.6 लाख लोगों में से 1.71 लाख वोलोग कोरोना संक्रमित हुए जिनको वैक्सीन की एक डोज मिली थीं। वहीं 87 हजार लोगों को दोनों डोज लेने के बावजूद कोरोना हुआ। गाई जा चुकी थी। बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ब्रेकथ्रू इन्फेक्शन (टीका लेने के बाद संक्रमण) को ट्रैक कर रही है और सभी राज्यों से मिल रहे ब्रेकथ्रू सैंपल्स की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है।
भारत में जनवरी से चल रहा टीकाकरण
देश में जनवरी से टीका लगाए जाने का काम शुरु हुआ है। शुरू में पहले स्वास्थ्यकर्मियों फिर बुजुर्गों को टीका दिया गया। अब देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। देश में अब तक कोविड टीके की 53 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 41 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। बाकी को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। देश में नौ राज्यों- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 18 सालसे ज्यादा उम्र की 50 फीसदी आबादी को पहली डोज दे दी गई है।
बता दें कि भारत ने अभी तक पांच टीकों को मंजूरी दी गई है। भारत में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड, भारत में ही तैयार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस की स्पूतनिक वी, मॉडर्न की वैक्सीन और इसके अलावा जॉनसन एंड जॉनसन को मंजूरी दी गई है। देश में मंजूरी भले पांच टीकों को मिली है लेकिन देश में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन का इस्तेमाल ही सबसे ज्यादा हो रहा है।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना संक्रमण के करीब 40 हजार नए मामले बीते कुछ दिन से हर रोज आ रहे हैं। शनिवार को केंद्र सरकार ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 32,155,827 हो गया है। देश में कोरोना से अब तक कुल 4.30 लाख मौतें हो चुकी हैं। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3.81 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications