मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 100 पर पहुंची, अब तक 1549 केस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मुंबई और धारावी इलाके में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। मुंबई में आज (सोमवार) कोरोना इंफेक्शन के 150 नए मामले मिले हैं और 9 मौतें इसकी वजह से हुईं हैं। मुंबई में अब तक कोरोना के अब कुल 1549 केस हैं और शहर में इस वायरस के 100 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अब तक कुल 141 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

coronavirus 150 new cases 9 deaths reported today Total number of cases now stands 1549

मुंबई के धारावी में आज 2 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। धारावी में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 49 केस सामने आए हैं, वहीं धारावी में 5 लोगों की मौत धारावी में हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 1985 हो चुकी है। राज्य में अब तक 149 मौत हुई हैं। मुंबई के एक ही अस्पताल के 25 स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल के आईसीयू में ही उनका इलाज किया जा रहा है।

भारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देश भर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 9352 हो चुके हैं जबकि देश में इससे अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में देश भर में 796 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 35 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक देश भर में 857 लोग इलाज से ठीक भी हुए हैं।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 18 लाख को पार कर गई है। अब तक 18,62,028 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। एक लाख 15 हजार लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। अमेरिकी नागरिकों के वापस लौटने में हिचक की वजह वहां कोरोना का कहर है। अमेरिकी दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 22,115 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+