COVID-19: भारत में अब तक 11,91,946 सैंपल की हुई जांच- ICMR

नई दिल्ली- देश में अब तक कोरोना वायरस के 11,91,946 सैंपल की जांच हो चुकी है। ये जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दी है। ये जांच देश के सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं में की गई हैं। बता दें कि हाल के दिनों में देश में कोविड-19 की टेस्टिंग में बहुत ही ज्यादा तेजी आई है, क्योंकि लगातार नए-नए प्रयोगशालाओं में जांच का काम शुरू होता जा रहा है।

Recommended Video

    Coronavirus: Bharat में अबतक करीब 12 लाख Sample की हुई जांच | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus: 11,91,946 samples investigated in India so far - ICMR

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मंगलवार को बताया है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 11 लाख, 91 हजार और 946 सैंपल की जांच हो चुकी है। बता दें कि इस समय देश में कुल 434 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की टेस्टिंग की व्यवस्था हो चुकी है। इनमें से 320 सरकारी लैब हैं और बाकी 114 निजी लैब में जांच का इंतजाम है। दो दिन पहले तक देश में रोजाना 75,000 टेस्टिंग होने लगी थी, जिसे इस महीने के आखिर तक 1,00,000 टेस्टिंग प्रतिदिन किए जाने की योजना पर काम चल रहा है।

    coronavirus: 11,91,946 samples investigated in India so far - ICMR

    बता दें कि मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के मामले बढ़कर 46,433 हो चुके हैं, जिनमें से 12,727 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1,568 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। हालांकि, अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के मामलों में 3,597 केस का इजाफा हुआ है, जबकि इस दौरान 965 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। लेकिन, इस दौरान 179 लोग अपने जान भी गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या में इजाफा एक बार फिर महाराष्ट्र में ही दर्ज किया गया है, जहां 1,567 मामले बढ़कर अब कुल 14,541 केस हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस तमिलनाडु में बढ़े हैं, जहा 527 नए मामलों के साथ कुल 3,550 मामले हो चुके हैं। जबकि, गुजरात में भी 376 और दिल्ली में 349 मामले पिछले एक दिन में बढ़ गए हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी एक दिन में 296 केस बढ़े हैं और वहां मौत का आंकड़ा भी 98 बढ़कर अब कुल 133 हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+