Corona XBB Variant पर गहराई चिंता, एक सप्ताह में दोगुने हुए कोविड-19 संक्रमण

Corona XBB Variant होने से कोरोना के एक्सबीबी वेरिएंट की संक्रामकता को लेकर चिंता गहराने लगी है। Corona XBB Variant dominant subvariant of covid 19 cases double in week

Corona XBB Variant ओमीक्रॉन का सबवेरिएंट है। XBB स्ट्रेन के कारण कोविड-19 संक्रमण भारत में पिछले एक सप्ताह में लगभग दोगुने हो गए हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिंता गहराई है। विशेषज्ञों ने रविवार को कहा, आशंका है कि एक महीने के भीतर देश में कोविड एक्सबीबी dominant subvariant बन जाएगा। भारत में 14 अक्टूबर तक XBB मामले 71 थे, लेकिन 23 अक्टूबर को बढ़कर एक्सबीबी मामले 136 तक पहुंच गए।

दोगुने हुए कोरोना संक्रमण मामले

दोगुने हुए कोरोना संक्रमण मामले

Corona XBB Variant ओमीक्रॉन का सबवेरिएंट है। XBB स्ट्रेन के कारण कोविड-19 संक्रमण भारत में पिछले एक सप्ताह में लगभग दोगुने हो गए हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिंता गहराई है। विशेषज्ञों ने रविवार को कहा, आशंका है कि एक महीने के भीतर देश में कोविड एक्सबीबी dominant subvariant बन जाएगा। भारत में 14 अक्टूबर तक XBB मामले 71 थे, लेकिन 23 अक्टूबर को बढ़कर एक्सबीबी मामले 136 तक पहुंच गए।

सिंगापुर-बांग्लादेश जैसे देशों में तेज संक्रमण

सिंगापुर-बांग्लादेश जैसे देशों में तेज संक्रमण

पहली बार अगस्त में Corona XBB Variant कोलकाता में सामने आया था। इस नए नमूने का दुनिया भर में पता चलने के बाद विशेषज्ञों और डब्ल्यूएचओ का कहना है कि एक्सबीबी वेरिएंट संभवतः अब तक का सबसे अधिक खतरनाक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वेरिएंट इम्यूनिटी (immune evasive subvariant) को भी चकमा दे रहा है। Corona XBB Variant 26 देशों में फैल गया है। सिंगापुर और बांग्लादेश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है।

आठ राज्यों में फैला XBB वेरिएंट

आठ राज्यों में फैला XBB वेरिएंट

एक्सबीबी वेरिएंट बीए.5 और बीए.2.75 सहित अन्य कोविड वेरिएंट की ही तरह संक्रामक है। चिंताओं के बीच सिंगापुर सरकार का कहना है कि इसका कोई सबूत नहीं है कि Corona XBB Variant अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है। भारत में आठ राज्यों ने अब तक Corona XBB Variant से संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। तमिलनाडु में 52 मामले, ओडिशा में 35 केस, पश्चिम बंगाल में 17 केस, महाराष्ट्र में 17 मामले, दिल्ली में 6 मामले, कर्नाटक में 6 मामले गुजरात में 2 केस और राजस्थान में 1 कोरोना एक्सबीबी वेरिएंट वाले केस सामने आ चुके हैं।

INSACOG के वैज्ञानिकों का बयान

INSACOG के वैज्ञानिकों का बयान

भारत के जीनोम सर्विलांस नेटवर्क- INSACOG के वैज्ञानिकों ने कहा कि BA.2.75 देश में अभी भी लीड स्ट्रेन था, लेकिन स्थिति तेजी से बदल रही है। कोरोना के नमूनों में BA.2.75 का प्रसार पिछले सप्ताह के 88% से घटकर 70% हो गए हैं। सितंबर में BA.2.75 सबवेरिएंट भारत के 93% कोविड संक्रमणों के लिए जिम्मेदार था।

 कनाडा और इंग्लैंड जैसे देशों से भी XBB संक्रमण

कनाडा और इंग्लैंड जैसे देशों से भी XBB संक्रमण

तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल और 5 अन्य राज्यों में कोरोना के XBB वेरिएंट के मामलों की रिपोर्ट सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय शोध संगठन- GISAID के आंकड़ों के अनुसार अन्य देशों में कनाडा और इंग्लैंड जैसे देशों से भी XBB संक्रमण में वृद्धि की रिपोर्ट आई है।

किन देशों में तेजी से फैला कोरोना XBB

किन देशों में तेजी से फैला कोरोना XBB

महाराष्ट्र में जीनोम अनुक्रमण के समन्वयक डॉ राजेश कार्याकार्टे के अनुसार, GISAID डेटा में सिंगापुर में XBB और इसके स्पिनऑफ वेरिएंट (एक्सबीबी.1, एक्सबीबी.2 और एक्सबीबी.3) सबसे अधिक मात्रा में पाए गए हैं। इसके बाद भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क का स्थान है। सिंगापुर की सरकार ने आशंका जताई है कि XBB मामले नवंबर के मध्य में चरम पर पहुंच सकते हैं।

XBB Omicron संस्करण अधिक खतरनाक

XBB Omicron संस्करण अधिक खतरनाक

विशेषज्ञों ने कहा कि XBB Omicron संस्करण BQ.1.1 सबसे अधिक immune-evasive variant यानी एंटीबॉडी और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने वाला वेरिएंट बनने की आशंका है। इसके मामले पहले वाले वेरिएंट BA.5 से अधिक हो चुके हैं। गर्मी के सीजन में BA.5 दुनिया भर में ये प्रमुख वेरिएंट था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+