महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस ने मचाया तांडव, एक दिन में सामने आए 2,813 कोविड पॉजिटिव केस

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस ने मचाया तांडव, एक दिन में सामने आए 2,813 कोविड पॉजिटिव केस

मुंबई, 09 जून: महाराष्‍ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरल तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मामलों में जबरदस्‍त बढ़ोतरी हुई। 15 फरवरी के बाद गुरुवार को एक दिन में 2,813 लोगों की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ महाराष्‍ट्र राज्य में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामलों की संख्‍या पहुंच 79,01,628 चुकी हैं।

covid

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी राज्य महाराष्‍ट्र में मुंबई सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है। हालांकि पिछले 24 घंटों में शहर की डेली कोविड केस में मामूली गिरावट देखी गई। मुंबई में गुरुवार को कुल 1,702 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले 1,765 थे। मुंबई में कुल कोविड -19 मामले की संख्या वर्तमान में कोरोना के कुल मरीजों की संख्‍या 10,74,321 है।

मुंबई में हुई एक की मौत

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में एक कोरोना पॉजिटिव मरीजी की मौत के बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 1,47,867 तक पहुंच गया है, जिसमें मुंबई में हुईं 19,570 मौतें शामिल है। वहीं गुरुवार को 1,047 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए।, जो पिछले दिन कोरोना से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,327 से कम है। महाराष्ट्र में 77,42,190 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

राज्‍यों में कोरोना केस बढ़ने पर सरकार ने विशेष सर्तकता बरतने के लिए दिए आदेश

महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ, कोविड -19 मामलों में निरंतर वृद्धि की रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उन्हें सख्त सतर्कता बनाए रखने और उन क्षेत्रों मेंकार्रवाई करने के लिए कहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल और कर्नाटक को भेज एक मेल में भूषण ने लिखा है कि पिछले 24 घंटों में देश में दर्ज किए गए 7,240 ताजा कोविड -19 मामलों में से 81 प्रतिशत संक्रमण इन राज्यों के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+