कोरोना वायरस: अमृतसर में संदिग्ध दो मरीज मिले, इटली से लौटे थे

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में दो नए संदिग्ध मामले सामने आने के बाद भारत के कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 33 हो गई है। शनिवार को अमृतसर में दो मरीजों की प्रारंभिक रिपोर्ट में कोरोना होने की बात सामने आई है। दोनों शख्स इटली से बुधवार को लौटे थे। गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दोनों को रखा गया है। डॉ रमन शर्मा ने बचाया है कि दोनों की अभी शुरुआती जांच हुई है। पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में उनके नमूने भेजे गए हैं, जहां से रिपोर्ट का इंतजार है।

Recommended Video

    Coronavirus: Punjab के Amritsar में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि | वनइंडिया हिंदी
    corona virus in india 2 positive cases report in Amritsar 33 in India

    दोनों मरीज इटली से बुधवार को वापस आए थे। इनकी जांच अमृतसर हवाई अड्डे पर हुई। दोनों लोग होशियारपुर के रहने वाले हैं। होशियारपुर निवासी दोनों मरीजों को गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। किसी से भी दोनों को मिलने या वहां जाने की इजाजत नहीं है।

    शनिवार को ही जम्मू में भी दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है, जिनका इलाज चल रहा है। दोनों मरीजों को अलग वार्ड में रखा गया है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। दोनों मेडिकल सलाह के बाद हॉस्पिटल से चले गए थे लेकिन उन्हें फिर से वापस बुलाया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए जम्मू और सांबा जिलों के सभी प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ 31 मार्च तक जम्मू और कश्मीर में सभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी गई है।

    बता दें कि चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले भारत में लगातार सामने आ रहे हैं। देश में अब तक 31 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में देश में कुल 29,607 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। हालांकि, भारत में अभी तक इस वायरस के कारण किसी की मौत होने की खबर नहीं है। वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार तक 3,411 लोगों की मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+